Singham Again

रोहित शेट्टी कॉप यूनिवर्स की अगली फिल्म Singham Again में अजय देवगन ने मारी दहाड़

अजय देवगन का मशहूर पुलिस किरदार बाजीराव सिंघम जल्द ही रोहित शेट्टी की आगामी फिल्म सिंघम अगेन (Singham Again) में एक बार फिर नजर आने वाला है। बहुप्रतीक्षित एक्शन फिल्म से अजय देवगन का पहला लुक मंगलवार को जारी किया गया। अपने लुक को साझा करते हुए अजय ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “वह ताकतवर है। वह शक्ति है। वह खतरा है। वह ताकत है। सिंघम फिर दहाड़ेगा!”

फिल्म में अजय के फर्स्ट लुक को देखने के बाद इसे शब्दों में बयान करना मुश्किल है। जोशीले फर्स्ट लुक पोस्टर में एक शेर और अजय के चारों तरफ आग की लपटें नज़र आ रही हैं। इस पर फैंस अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और इसी कड़ी में एक प्रशंसक ने लिखा, “अद्भुत, बढ़िया, शानदार।” वहीं एक अन्य ने लिखा, “बस वाह!”।

रोहित शेट्टी ने Singham Again से अजय का फर्स्ट लुक किया साझा

फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी ने सिंघम अगेन (Singham Again) में अजय उर्फ ​​बाजीराव सिंघम का लुक भी शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने लिखा, ”शेर आतंक मचाता है, और जख्मी शेर तबाही! हर किसी का पसंदीदा पुलिस वाला, बाजीराव सिंघम लौट आया है!…सिंघम अगेन…।” हाल ही में सिंघम अगेन से अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, टाइगर श्रॉफ, करीना कपूर और दीपिका पादुकोण का फर्स्ट लुक पोस्टर भी साझा किया गया था।

इस महीने की शुरुआत में फिल्म से करीना उर्फ ​​अवनि सिंघम का पहला लुक सामने आया था। करीना ने रोहित शेट्टी की पोस्ट को दोबारा शेयर किया और लिखा कि, “अब समय आ गया है। पुलिस के साथ फिर से सेना में शामिल… सिंघम अगेन।” आपको बता दें इन्होने पहली बार 2007 में एक साथ काम किया था। उसके बाद से अब तक 3 ब्लॉकबस्टर गोलमाल रिटर्न्स, गोलमाल 3, सिंघम रिटर्न्स दे चुके हैं। अब अपने चौथे प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं।

इससे पहले अक्टूबर में, दीपिका पादुकोण, जो रोहित शेट्टी के पुलिस यूनिवर्स में भी शामिल हो गई हैं, ने फिल्म से अपना फर्स्ट लुक साझा किया था। उन्होंने अपने कैप्शन में लिखा, “पेश है…शक्ति शेट्टी।” दीपिका ने पहले रोहित शेट्टी के साथ चेन्नई एक्सप्रेस में काम किया था और सर्कस के एक गाने में कैमियो भूमिका निभाई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *