Site icon

Bigg Boss 17 Day 16 : नॉमिनेशन के जाल में फंसे ये कंटेस्टेंट, जाने केसा रहा पूरा एपिसोड

Bigg Boss 17 Day 16

Bigg Boss 17 Day 16 : बिग बॉस के घर में रोज कुछ न कुछ नया देखने को मिलता है। इसी बीच हाल ही में दिखाए गए बिग बॉस के 16वें दिन के एपिसोड की बात करें तो एपिसोड की शुरूआत शो के एंथम के साथ होती है, जिसके बाद किचन का नजारा देखने को मिलता है। समर्थ, मनस्वी से कह रहे होते हैं कि आपकी वजह से खाना नहीं बना। साथ अंकिता और मुनव्वर बात करते हुए नज़र आते हैं। समर्थ, मनस्वी को कहते हैं तुमने सब्जी बिगाड़ी है, जिसके बाद मनस्वी जवाब देते हुए कहती है खुद बना लो।

इसके बाद समर्थ शायरी सुनाते हुए नज़र आते हैं और मुनव्वर उनकी तारीफ करते हैं। इसके बाद ईशा और ऐश्वर्या की आपस में बहस होती है। फिर अंकिता आकर ईशा से बात करती है, जिसके बाद दोनों के बीच बहस हो जाती है। इसके बाद मुनव्वर को दिखाया जाता है जो घर में झाडू लगाते हुए नजर आते हैं। इसके बाद विक्की और अभिषेक को आपस में बात करते हुए दिखाया जाता है।

Bigg Boss 17 Day 16 : मनारा और तहलका की मस्ती

इसके बाद दिखाया जाता है नावेद और तहलका आपस में बात कर रहे हैं। इसके बाद घरवालों को आपस में बात करते हुआ दिखाया जाता है। इसके बाद दिखाया जाता है खानजादी और अभिषेक लेटकर आपस में बात कर रहे हैं। खानजादी अभिषेक से कहती है कि उन्हें लगता है जब वह उनसे बात करते हैं, तो ईशा अजीब रिएक्ट करती है। इसके बाद मनारा और तहलका को दिखाया जाता है जो डांस करते हुए मस्ती करते है।

इसके बाद बिग बॉस सभी को मोहल्ले में बुलाते हैं और अपनी बात रखते हैं। इसके बाद नोमिनेशन की प्रक्रिया शुरू होती है और खानजादी द्वारा अरुण को नोमिनेट किया जाता है और फिर वह मनारा को नोमिनेट करना चाहती है। इसके बाद अनुराग का नंबर आता है और वह ईशा और मनस्वी को नोमिनेट करना चाहते हैं। इस पर मनस्वी और अनुराग में बहस हो जाती है। इसके बाद रिंकू द्वारा खानजादी और ऐश्वर्या को नोमिनेट किया जाता है।

Bigg Boss 17 Day 16 : बिग बॉस ने लिए अभिषेक के मज़े

मनस्वी आकर समर्थ और ईशा को नोमिनेट करती है। इसके बाद ऐश्वर्या द्वारा विक्की और अरुण को नोमिनेट किया जाता है। इसके बाद मनारा आकर ईशा और समर्थ को नोमिनेट कर देती है। इस दौरान बिग बॉस द्वारा अभिषेक के मजे लिए जाते हैं। नावेद अरुण और तहलका को नोमिनेट करते है। अरुण पहले समर्थ और फिर सना नोमिनेट करते है। इसके बाद अंकिता सना को नोमिनेट करती है, जिसके बाद दोनों की आपस में बहस हो जाती है।

Exit mobile version