Site icon

अदिति राव हैदरी से लेकर सारा अली खान तक Bollywood की ये अभिनेत्रियां रखती हैं राजघराने से ताल्लुक

Bollywood

हमने अक्सर फिल्मों जैसे बाजीराव-मस्तानी, पद्मावत आदि में Bollywood की अभिनेत्रियों को राजकुमारी और रानियों की भूमिका में देखा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐसी कई अभिनेत्रियां भी हैं, जो फिल्मों में नहीं बल्कि रियल लाइफ में भी राजघराने से ताल्लुक रखती हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं उन अभिनेत्रियों के बारे में जो राजघरानों से ताल्लुक रखती हैं।

यह हैं Bollywood की वह अभिनेत्रियां जो राजघराने से रखती हैं ताल्लुक

अदिति राव हैदरी

लिस्ट में सबसे पहला नाम Bollywood की मशहूर अभिनेत्री अदिति राव हैदरी का है। वह ‘रॉकस्टार’, ‘मर्डर 3’, ‘फितूर’, और ‘पद्मावत’ जैसी फिल्मों में नज़र आ चुकी हैं। अदिति राव हैदरी एक बहुत ही बड़े खानदान से ताल्लुक रखती हैं। 28 अक्टूबर 1978 को हैदराबाद के तेलांगना में जन्मी अदिति राव हैदरी दो राजघरानों से ताल्लुक रखती हैं। अदिति असम के पूर्व राज्यपाल मोहम्मद सालेह अकबर हैदरी की पोती हैं। वहीं उनके नाना जे. रामेश्वरम वनापर्थी के राजा थे।

इतना ही नहीं उनके परदादा अकबर हैदरी 1869 से 1941 तक हैदराबाद के प्रधानमंत्री रहे हैं। अदिति के चाचा मोहम्मद सालेह अकबर हैदरी असम के पूर्व राज्यपाल रह चुके हैं। अदिति के पिता एहसान हैदरी और मां विद्या राव है। रिपोर्ट के अनुसार अदिति के माता-पिता ने लव मैरिज की थी। जब अदिति दो साल की थी तब उनके माता-पिता अलग हो गए और तलाक के बाद वह अपनी मां के साथ दिल्ली में रहने लगी।

किरण राव

आपको बता दें आमिर खान की एक्स वाइफ किरण राव अदिति राव हैदरी की कजिन हैं। वह भी तेलंगाना के राजघराने से ताल्लुक रखती हैं। उनके दादा जे.रामेश्वर रॉव थे जो उस समय तेलंगाना राज्य के वानपर्थी रियासत के राजा थे।

सागरिका घाटगे

‘चक दे इंडिया’ फिल्म में अपनी एक्टिंग से कमल करने वाली जहीर खान की पत्नी सागरिका घाटगे भी शाही परिवार से हैं। वह कोल्हापुर के शाहू महाराज से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता कागल रॉयल फैमली से हैं एवं उनकी उनकी दादी इंदौर के तुकोजीराव होल्कर 3 की बेटी थीं।

सारा अली खान

बॉलीवुड (Bollywood) अभिनेता सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान भी शाही खानदान से हैं। सारा के दादा मंसूर अली खान पटौदी के नवाब थे।

सोहा अली खान

बॉलीवुड (Bollywood) अभिनेत्री सोहा अली खान भी नवाब खानदान से हैं। वह पटौदी के नवाब रहे मंसूर अली खान की बेटी हैं।

भाग्यश्री

आपको बता दें ‘मैने प्यार किया’ से डेब्यू करने वाली भाग्यश्री भी राजघराने से तालुक रखती हैं। भाग्यश्री के पिता विजय सिंह राव माधव राव पटवर्धन महाराष्ट्र के सांगली के राजा है।

रिया और राइमा सेन

रिया सेन और राइमा सेन दोनों बहनें हैं और दोनों ही राज परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता भारत देव वर्मा त्रिपुरा राजघराने से ताल्लुक रखते हैं और उनकी मां मुनमुन सेन बड़ौदा रियासत के राजा सयाजीराव गायकवाड़ की बेटी हैं।

सोनल चौहान

सोनल चौहान उत्तर प्रदेश के राजपूतों के शाही परिवार से ताल्लुक रखती हैं।

मोहिना कुमारी

रिश्ता क्या कहलाता में काम कर चुकीं मोहिना कुमारी रीवा के शाही घराने से हैं। वह रीवा के महाराजा मार्तण्ड सिंह की पोती हैं।

Exit mobile version