Site icon

Google Search Report : भारतीयों ने 2023 में Google पर इन चीजों को किया सबसे ज्यादा सर्च, यहां देखें लिस्ट

Google Search Report

Google Search Report : साल 2023 खत्म होने को आया है और इसमें बस कुछ ही दिन बचे हैं। जैसा कि आप जानते हैं लोग अपने ज्यादातर सवालों का जवाब ढूंढने के लिए Google सर्च का सहारा लेते हैं और इस साल भी गूगल पर तरह-तरह की चीज़ों को सर्च किया गया। इस साल भी लोगों ने बहुत सारे अलग-अलग विषयों पर कई सवाल पूछे, जिससे यह पता चला कि लोगों को किस टॉपिक में सबसे ज्यादा दिलचस्पी थी।

आपको बता दें हाल में Google द्वारा ‘Year In Search 2023’ की लिस्ट जारी की गई है, जिसमें न्यूज, इंटरटेंमेंट, मीम्स, ट्रैवल, रेसिपी जैसे कई टॉपिक्स को शामिल किया गया है। भारत में इस साल जो चीज़ सबसे ज्यादा सर्च की गई है, वह Chandrayaan 3 है। आइए देखते हैं इस लिस्ट में और कौन-कौनसी चीज़ें शामिल हैं।

Google Search Report : इन चीज़ों को किया गया सबसे ज्यादा सर्च

Chandrayaan 3Google की रिपोर्ट में बताया गया कि चंद्रयान-3 की ऐतिहासिक सफलता ने समाचार जगत में सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं और इसके बारे में घरेलू एवं विश्व स्तर पर लोगों द्वारा सर्च किया गया।

Karnataka Election Results – लिस्ट में अगला टॉपिक कर्नाटक इलेक्शन रिजल्ट रहा, जिसे सबसे ज्यादा सर्च किया गया। कर्नाटक विधानसभा की 224 सीटों पर 10 मई 2023 को चुनाव हुए।

Israel News – इसके बाद इजरायल और हमास के बीच युद्ध सबसे ज्यादा सर्च किया जाने वाला टॉपिक रहा।

Satish Kaushik – 9 मार्च को फिल्ममेकर और एक्टर सतीष कौशिक का निधन हो गया था और Google पर उनके बारे में काफी सर्च किया गया।

Budget 2023 – इस साल भारतीयों ने 01 फरवरी, 2023 को संसद में पेश किये गए केन्‍द्रीय बजट 2023-24 के बारे में काफी ज्यादा सर्च किया।

Turkey Earthquake – इस साल तुर्कि में एक विनाशकारी भूकंप आया, जिसमें 45 हजार से ज्यादा लोगों की मृत्यु हुई थी और गूगल पर इस टॉपिक को भी काफी सर्च किया गया।

Atiq Ahmed – प्रयागराज, उत्तर प्रदेश में पूर्व सांसद और माफिया अतीक अहमद एवं उनके भाई अशरफ अहमद की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी, जिसके बाद गूगल पर अतीक अहमद के बारे में काफी बार सर्च किया गया।

Matthew Perry – 54 साल की उम्र में 90 के दशक के जाने-माने एक्टर मैथ्यू पेरी का निधन हो गया। वह अपनी वेब सीरीज फ्रेंड्स में चैंडलर बिंग के रोल के लिए जाने जाते थे। मौत के बाद उनके बारे में काफी ज्यादा सर्च किया गया।

Manipur News – मणिपुर में तीन मई को मैतेई और कुकी जनजाति के बीच शुरू हुई हिंसा भी काफी चर्चा में रही।

Odisha Train Accident – ओडिशा के बालासोर में 2 जून, 2023 को एक भीषण ट्रेन हादसा देखने को मिला, जिसमें कोरोमंडल एक्सप्रेस (12841) और एक मालगाड़ी आपस में टकरा गईं।

Exit mobile version