Breaking
Sat. Jul 6th, 2024
Karwa Chauth 2023

Karwa Chauth 2023 : जैसा कि आप जानते ही होंगे इस 1 नवंबर को करवा चौथ पड़ रही है। इस दिन सभी सुहागन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखने वाली हैं। इस दिन वह पूरा दिन पर बिना कुछ खाए पिए गुजरेंगी और शाम को चांद देखने के बाद अपना व्रत तोड़ेगी। इस व्रत भारत में छोटे से बड़ा हर व्यक्ति काफी धूमधाम से मनाता है।

आज हम आपको बताने जा रहे हैं उन हसीनाओं के बारे में जिनका शादी के बाद यह पहला करवा चौथ (Karwa Chauth 2023) होने वला है।

Karwa Chauth 2023 : यह हसीनाएं रखेंगी शादी के बाद अपना पहला करवाचौथ का व्रत

कियारा आडवाणी

इसी साल 7 फ़रवरी को कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा शादी के बंधन में बंधे थे। कियारा अपने पति सिद्धार्थ के साथ अपने ससुराल दिल्ली के लिए रवाना हो चुकी हैं और अपना पहला करवाचौथ (Karwa Chauth 2023) वहीं मनाएंगी।

अथिया शेट्टी

इस साल अथिया शेट्टी और के एल राहुल भी शादी एक पवित्र बंधन में बंध गए। दोनों ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद शादी की। शादी के बाद यह इन दोनों का पहला करवाचौथ होने वाला है।

स्वरा भास्कर

अभिनेत्री स्वरा भास्कर और राजनेता फहद अहमद ने भी इसी साल फरवरी में शादी रचाई। ऐसे में यह स्वरा भास्कर का पहला करवाचौथ होने वाला है।

शिवालिका ओबेरॉय

शिवालिका ओबेरॉय ने इस साल फरवरी में अभिषेक पाठक के साथ शादी की थी। शादी के बाद यह उनका पहला करवाचौथ होगा।

सोनाली सहगल

आशीष सजनानी के साथ इस साल जून में शादी करने वाली सोनाली सहगल का भी यह शादी के बाद पहला करवाचौथ होगा।

परिणीति चोपड़ा

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने इसी साल 24 सितंबर को शादी की थी। दोनों ने उदयपुर में शाही अंदाज़ में शादी की थी। शादी के बाद यह उनका पहला करवाचौथ होगा।

हंसिका मोटवानी

एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी ने दिसंबर 2022 में शादी की थी। ऐसे में शादी के बाद इनका भी ये पहला करवाचौथ होगा।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *