Site icon

फिल्म Housefull 5 में नज़र आएंगी नोरा फातेही, अक्षय कुमार संग मिलकर करेंगी फैंस का मनोरंजन

Housefull 5

बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक्शन स्टार अक्षय कुमार फ्रेंचाइजी फिल्म ‘हाउसफुल’ है के बारे में तो आप जानते ही होंगे। इस कॉमेडी फ्रेंचाइजी फिल्म का अपना एक अलग ही फैन बेस है। आपको बता दें अभी तक इसके चार पार्ट आ चुके हैं और चारों पार्ट को दर्शकों का काफी प्यार मिला है। अब इसका पांचवा भाग ‘हाउसफुल 5’ (Housefull 5) आ रहा है। बात करें रिलीज़ की तो यह फिल्म साल 2024 की दिवाली पर रिलीज होगी।

इसी बीच ‘हाउसफुल 5’ (Housefull 5) को लेकर एक नया अपडेट सामना आया है, जिसके मुताबिक अक्षय कुमार की फिल्म ‘हाउसफुल 5’ में एक एक्ट्रेस ने एंट्री ली है। तो चलिए जानते हैं किस बॉलीवुड हसीना ने ली है फिल्म में एंट्री।

‘हाउसफुल 5’ (Housefull 5) में नजर आएंगी नोरा फतेही

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अक्षय कुमार की फिल्म ‘हाउसफुल 5’ (Housefull 5) में एक्ट्रेस और मॉडल नोरा फतेही की एंट्री होने जा रही है। फिल्म से जुड़े एक सोर्स द्वारा पता चला है कि फिल्म में नोरा फतेही एक अहम किरदार में नज़र आ सकती हैं। फैंस नोरा फतेही की कॉमिक टाइमिंग से काफी एंटरेटेन होंगे। बताया जा रहा है कि फिल्म में नोरा एक अलग ही अवतार में दिखेंगी। हालांकि, फ़िलहाल मेकर्स की तरफ से इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

तरुण मनसुखानी के निर्देशन में बनने जा रही अक्षय कुमार की फिल्म ‘हाउसफुल 5’ को साजिद नाडियाडवाला द्वारा प्रोड्यूस किया जा रहा है। ‘हाउसफुल 5’ में अक्षय कुमार के साथ रवीना टंडन और रितेश देशमुख भी नजर आएंगे। अक्षय कुमार द्वारा इस साल जून में फिल्म का अनाउंसमेंट किया गया था। यह फिल्म 2024 की दिवाली पर रिलीज होने जा रही है।

साल 2010 में ‘हाउसफुल’ रिलीज हुई थी यानी अब 14 साल बाद इसका पांचवा पार्ट आ रहा है। आपको बता दें ‘हाउसफुल’ के चारों भाग बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुए हैं। अगर बात करें नोरा फतेही के वर्क फ्रंट की, तो वह कई फिल्मों में नजर आएंगी। नोरा फतेही एक्टिंग के अलावा डांस रियलिटी शोज में जज का काम भी करती हैं।

Exit mobile version