Site icon

यह टीम जीतेगी World Cup 2023, बॉलीवुड की इस हसीना ने की भविष्यवाणी

World Cup 2023

इन दिनों World Cup 2023 का खुमार जोरों पर है और फैंस इसका पूरा आनंद उठा रहे हैं। इस समय भारतीय टीम ने सबसे टॉप पर कब्ज़ा जमा रखा है। आपको बता दें अभी तक के अपने सभी मुकाबलों में टीम इंडिया ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की है। ऐसे में क्रिकेट प्रेमियों और कई एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस बार का वर्ल्ड कप भारत अपने नाम कर सकता है।

इसी बीच बॉलीवुड की एक मशहूर अभिनेत्री ने भविष्यवाणी करते हेउ बताया है कि कौनसी टीम World Cup 2023 का ख़िताब जीतने वाली है। जिस एक्ट्रेस की हम बात कर रहे हैं, उनका नाम है कंगना रनौत। आपको बता दें कंगना रनौत इन दिनों अपनी फिल्म तेजस को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं और उन्हें हाल ही में मुंबई में देखा गया था।

World Cup 2023 को लेकर कंगना रनौत की भविष्वाणी

इसी बीच उन्होंने World Cup 2023 को लेकर बड़ी भविष्वाणी की है। आपको बता दें कंगना रनौत का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह पैपराजी के कैमरे के सामने पोज देते हुए और उनके सवालों के जवाब देते हुए नज़र आ रही हैं। एक पैपराजी द्वारा सवाल पूछा गया क्या इंडिया वर्ल्ड कप जीतेगा? इसका जवाब देते हुए कंगना ने कहा, ‘इंडिया ही जीतेगी ही ऐसा मेरा अनुमान है’। इसके बाद से कंगना रनौत का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

आपको बता दें भारत ने World Cup 2023 में अपने अभियान की शुरुआत 5 बार की चैम्पियन रही ऑस्ट्रेलिया को हराकर की है। इसके बाद भारत ने अफगानिस्तान और फिर अपने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी। इसके बाद भारत का मुकाबला बांग्लादेश से हुआ जिसमें भी उसने शानदार जीत हासिल की। इसके बाद टीम इंडिया ने अपने पांचवे मुकाबले में टूर्नामेंट की सबसे मजबूत टीमों में से एक न्यूजीलैंड को भी करारी शिकस्त दी।

Exit mobile version