Site icon

UPCOMING HOLLYWOOD MOVIES 2023 : नवंबर और दिसंबर, 2023 में रिलीज़ होने जा रही हैं यह धांसू हॉलीवुड फ़िल्में

UPCOMING HOLLYWOOD MOVIES 2023

UPCOMING HOLLYWOOD MOVIES 2023 : भारत में हॉलीवुड मूवीज को काफी पसंद किया जाता है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं नवंबर और दिसंबर, 2023 में भारत में रिलीज़ होने वाली हॉलीवुड फिल्मों के बारे में। आगामी हॉलीवुड फिल्मों की रिलीज डेट्स और बाकी जानकारी आपको यहां देखने को मिलेगी। इन फिल्मों का दर्शकों को काफी लम्बे समय से इंतज़ार है।

यह लिस्ट बदल सकती है, क्योंकि यह सेंसर प्रमाणन और निर्माताओं पर निर्भर करती है। कई बार आगामी हॉलीवुड फिल्मों (UPCOMING HOLLYWOOD MOVIES 2023) की रिलीज डेट विभिन्न कारणों से बदल सकती है।

UPCOMING HOLLYWOOD MOVIES 2023 : इस साल रिलीज होने जा रही हैं यह फ़िल्में

Captain Marvel 2

Captain Marvel 2 एक आगामी अमेरिकी सुपरहीरो फिल्म है, जो मार्वल कॉमिक्स पर आधारित है। इसमें कैरल डेनवर्स/कैप्टन मार्वल, मोनिका रामब्यू और कमला खान/मिस मार्वल जैसे पात्र हैं। मार्वल स्टूडियोज द्वारा निर्मित यह फिल्म कैप्टन मार्वल (2019) का सीक्वल है। यह मार्वल सिनेमैटिक में 33वीं फिल्म है। यह फिल्म 10 नवंबर, 2023 को रिलीज़ होने जा रही है।

The Hunger Games: The Ballad of Songbirds & Snakes

द हंगर गेम्स: द बैलाड ऑफ सोंगबर्ड्स एंड स्नेक्स एक आगामी अमेरिकी डायस्टोपियन साइंस फिक्शन एक्शन फिल्म है। फिल्म का निर्देशन फ्रांसिस लॉरेंस द्वारा किया गया है। यह फिल्म सुजैन कोलिन्स के 2020 के उपन्यास द बैलाड ऑफ सॉन्गबर्ड्स एंड स्नेक्स पर आधारित है, जो द हंगर गेम्स (2012) के प्रीक्वल के रूप में काम करता है। फिल्म 17 नवंबर, 2023 को रिलीज़ होने जा रही है।

Aquaman and the Lost Kingdom

एक्वामैन एंड द लॉस्ट किंगडम एक आगामी अमेरिकी सुपरहीरो फिल्म है, जो DC कैरेक्टर एक्वामैन पर आधारित है। डीसी स्टूडियोज, एटॉमिक मॉन्स्टर और द सफ्रान कंपनी द्वारा निर्मित यह फिल्म एक्वामैन (2018) की अगली कड़ी है। बात करें रिलीज़ डेट की तो यह फिल्म 25 दिसंबर, 2023 को रिलीज़ होने जा रही है।

Exit mobile version