Site icon

QR Code : सैंकड़ों साल पुरानी मूर्ति में मिला UPI पेमेंट में इस्तेमाल होने वाला QR कोड

QR Code

QR Code : हाल ही में QR कोड से जुड़ी एक दिलचस्प और हैरान करने वाली खबर निकलकर आई है। क्या आपने अमेरिका की प्राचीन माया सभ्यता के बारे में सुना है। अगर नहीं तो आपकी जानकारी के लिए बता दें ये सभ्यता ग्वाटेमाला, मैक्सिको, होंडुरास और यूकाटन प्रायद्वीप में स्थित थी। यह सभ्यता 1500 ई० पू० में शुरू हुई थी और यह सभ्यता मैक्सिको की एक महत्वपूर्ण सभ्यता थी। अगर बात करें माया सभ्यता के अंत की तो यह करीब 16वीं शताब्दी में हुआ था। ऐसा कहा जाता है कि 400 साल पुरानी यह सभ्यता अपने समय से काफी आगे थी और इसका सबूत हाल ही में देखने को मिला।

आपको बता दें हाल ही में रिसर्चर्स के हाथ एक 400 साल पुरानी मूर्ति लगी है, जो कोई आम मूर्ति नहीं है। ये माया सभ्यता द्वारा बनाई गई एक मूर्ति है और इसकी सबसे अजीब बात इसके सिर वाले हिस्से में बना हुआ QR Code है। ये बिलकुल वैसा है जैसा कि हम आजकल UPI पेमेंट में इस्तेमाल करते हैं। इस मूर्ति में आपको हाथ और पैर देखने को मिलेंगे, लेकिन सिर वाले हिस्से में एक क्यूआर कोड उकेरा गया है।

इसे देखने पर ऐसा लगता है, जैसे उस सभ्यता में भी इसका कोई अहम उपयोग होता होगा। जिस क्यूआर कोड का इस्तेमाल भारत में पेमेंट के लिए पिछले एक दशक में शुरू हुआ है, उसकी 400 साल पुरानी इस सभ्यता में उपस्थिति हैरानी वाली बात है।

क्या है QR Code?

अगर बात करें QR कोड क्या होता है, तो सबसे पहले यह जान लें इसका फुल फॉर्म होता है Quick Response Code जो एक खास तरह का बारकोड होता है। इसमें कई सारी जानकारियां डिजिटली सुरक्षित रखी जाती हैं। इन जानकारियों को आप डिजिटल डिवाइस की सहायता से आसानी से पढ़ सकते हैं। इन जानकारियों को चौकोर आकार के ग्रिड में पिक्सेल की सीरीज के रूप में सुरक्षित रखा जाता है।

अगर बात करें इसके इस्तेमाल की तो यह अक्सर सप्लाई चेन में प्रोडक्ट्स के बारे में जानकारी ट्रैक करने और पेमेंट करने में इस्तेमाल किया जाता है।

Exit mobile version