Breaking
Thu. Sep 19th, 2024
Fake Gold

Fake Gold : त्योंहारों का सीजन चल रहा है और भारत में त्योंहारों में सोना खरीदने की परंपरा है। भारतीय महिलाओं के पास काफी मात्रा में सोना मौजूद है। लेकिन सोने की खरीदारी के साथ एक बड़ी चिंता उसकी प्योरिटी यानी शुद्धता को लेकर रहती है। आखिर कैसे पता चलेगा कि सोना असली है या नहीं।

ज्यादातर लोग सुनार पर भरोसा करके ही सोना खरीदते हैं। क्योंकि आपको उससे स्वर्ण व अन्य आभूषण खरीदते कई साल हो गए हैं, ऐसे में आप उसकी बातों पर भरोसा करते हैं। लेकिन आज हम आपको बताएंगे कैसे आप घर आकर सोने की प्योरिटी चेक कर सकते हैं।

Fake Gold : इस तरह चेक करें सोने की शुद्धता

हॉलमार्क

सोना असली है या नकली (Fake Gold) इसकी पहचान करने का सबसे आसाना तरीका होता है हॉलमार्क। सरकार द्वारा सोने के आभूषणों पर एक मार्क दिया जाता है, जिसे हॉलमार्क कहते हैं। आपको गहने के पिछले हिस्से पर यह निशान देखने को मिल जाएगा। अगर आभूषण पर यह निशान मौजूद नहीं है, तो आपको उसे तुरंत छोड़ देना चाहिए।

मैगनेट टेस्ट

यदि आपको लगता है कि फर्जी हॉलमार्क का इस्तेमाल किया गया है, तो आप मैगनेट टेस्ट करके देख सकते हैं। आपको बता दें सोना मैगनेट के संपर्क में आने पर किसी तरह की प्रतिक्रिया नहीं देता। वहीं अन्य सभी मेटल में मैगनेटिक प्रॉपर्टी पाई जाती हैं। ऐसे में वह चुंबक के संपर्क में आने पर उसकी तरफ आकर्षित होते हैं। अगर आपका सोना भी चुंबक के संपर्क में आने पर ऐसी प्रतिक्रिया देता है तो इसका अर्थ है कि वह सोना शुद्ध नहीं है या नकली (Fake Gold) है।

फ्लोट टेस्ट

सोना पानी में डालने पर तैरता नहीं है, जिसका कारण है उसकी बनावट। सोने के अणु आपस में चिपके हुए होते हैं, जिसके चलते वह उच्च घनत्व प्राप्त करता है और पानी में नहीं तैरता। वहीं अगर उसमें कोई और धातु मिलाया जाता है, तो वह पानी में तैरने लगेगा। ऐसे कई धातु होते हैं जो पानी में तैर सकते हैं। अगर सोने में उनका मिश्रण हुआ तो वह भी तैरने लगेगा।

एसिड टेस्ट

घर पर सोने की शुद्धता चेक करने के लिए यह सबसे भरोसेमंद तरीका है। इसके लिए आपको थोड़े पैसे खर्च करने पड़ते हैं, लेकिन इसकी सहायता से आप सोने की शुद्धता सुनिश्चित कर सकते हैं। इसके लिए आपको हाइड्रोक्लोरिक एसिड और नाइट्रिक एसिड की ज़रूरत पड़ेगी। आपको ज्वेलर्स स्टोन की तरह एक पत्थर लेकर धातु पर घिसना है और उसके बाद उस पर एसिड सॉल्यूशन डालना है। गोल्ड के अलावा अन्य कोई भी धातु उसमें घुल जाएगा।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *