Breaking
Fri. Jul 26th, 2024
Bank Holiday

Bank Holiday : अक्टूबर का महीना समाप्त होने को है और 5 दिन बाद नवंबर शुरू होने जा रहा है। अगले महीने यानी नवंबर में कई दिवाली सहित कई त्योंहार पड़ रहे हैं। ऐसे में नवंबर के महीने में छुट्टियां ही छुट्टियां देखने को मिलने वाली हैं। ऐसे में इतनी सारी छुट्टियां होने के चलते आपका यह जानना जरूरी है कि बैंक किस-किस दिन बंद रहने वाले हैं, ताकि आप अपने बैंक सम्बंधित काम बिना किसी परेशानी के पुरे कर सकें। इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको बताने वाले हैं बैंक हॉलिडे कब-कब रहने वाले हैं।

अगर बात करें छुट्टियों की तो नवंबर के महीने में आधे महीने बैंक बंद रहें वाले हैं। ऐसे में अगर आपको भी कोई ज़रूरी काम है, तो समय से पूरा कर लें।

Bank Holiday : यह देखें पूरी लिस्ट

  • 1 नवंबर 2023 को कन्नड़ राज्योत्सव, करवा चौथ के चलते बेंगलुरु, इंफाल एवं शिमला में बैंक बंद (Bank Holiday) रहेंगे।
  • इसके बाद 5 नवंबर रविवार की वजह से सभी जगह छुट्टी है।
  • 10 नवंबर को बांग्ला महोत्सव के चलते शिलांग में छुट्टी रहने वाली है।
  • 11 नवंबर को दूसरे शनिवार एवं 12 नवंबर को रविवार के चलते पूरे देश में बैंक हॉलिडे (Bank Holiday) रहेगा।
  • 13 नवंबर को गोवर्धन पूजा, लक्ष्मी पूजा की वजह से कानपुर, देहरादून, अगरतला, जयपुर, लखनऊ और इंफाल में छुट्टी रहेगी।
  • 14 नवंबर को लक्ष्मी पूजा के चलते मुंबई, अहमदाबाद, बेंगलुरु, गंगटोक, नागपुर में छुट्टी रहेगी।
  • 15 नवंबर को भाई दूज, लक्ष्मी पूजा के लिए कानपुर, लखनऊ, कोलकाता, इंफाल, शिमला और गंगटोक में छुट्टी रहेगी।
  • 19 नवंबर को रविवार की वजह से पूरे देश में छुट्टी रहेगी।
  • वहीं 20 नवंबर को छठ पूजा की वजह से रांची और पटना में बैंक हॉलिडे रहेगा।
  • 23 नवंबर को सैंग कुट्सनेम के चलते शिलांग और देहरादून में छुट्टी रहेगी।
  • 25 नवंबर को चौथे शनिवार और 26 को रविवार की छुट्टी रहेगी।
  • 27 नवंबर को गुरुनानक जयंती के चलते नई दिल्ली, तेलंगाना, कोलकाता, मुंबई, जयपुर, लखनऊ, नागपुर, जम्मू, कानपुर, चंडीगढ़, हैदराबाद, भोपाल, देहरादून, रायपुर, शिमला और रांची में बैंक हॉलिडे रहेगा।
  • 30 नवंबर को कनकदास जयंती के चलते बेंगलुरु में बैंक हॉलिडे रहेगा।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *