आपको बता दें 29 अक्टूबर, 2023 को रात 01.05 से रात्रि 02.22 तक चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan) रहने वाला है, जो भारत में दिखाई देने वाला है। हिंदू धर्म में चंद्र ग्रहण को अशुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि चंद्र ग्रहण इसमें के कारण घर, खाने की चीजें और शरीर अशुद्ध हो जाता है। ऐसे में ग्रहण के समाप्त होने के पश्चात् शुद्धि हेतु कुछ विशेष कार्य करना आवश्यक है। इन कार्यों को करने से चंद्र ग्रहण का प्रभाव दूर होता है।
आइये जानते हैं वह कौनसे काम हो जो ग्रहण खत्म होने के बाद करने चाहिए, ताकि Chandra Grahan के दुष्प्रभावों को दूर किया जा सके।
Chandra Grahan के बाद करें यह काम
घर में गंगाजल छिड़काव
ग्रहण समाप्त होने के तुरंत बाद आपको पूरे घर में नमक का पौछा लगाना है और गंगाजल छिड़कना है, ताकि ग्रहण का दुष्प्रभाव समाप्त हो। इसी के साथ तुलसी के पेड़ से लेकर मंदिर तक सभी जगह को गंगाजल से शुद्ध करें।
ऐसे करें स्नान
आपको बता दें ऐसा माना जाता है कि ग्रहण के दौरान शरीर भी अशुद्ध हो जाता हैं। ऐसे में शास्त्रों में ग्रहण के बाद स्नान करने के लिए कहा गया है। ग्रहण के बाद किसी पविन नदी या घर में नहाने के पानी में गंगाजल डालकर स्नान करें।
इन चीजों को करें दान
ग्रहण के बाद मंदिर और घर में पूजा के स्थान पर गंगाजल का छिड़काव करें और भगवान की मूर्तियों को भी शुद्ध जल से स्नान करवाएं। पूजा के बाद ब्राह्मण को दान दें। चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan) के बाद चंद्रमा से संबंधित चीजों का दान करें। जैसे चावस, आटा, घी, सफेद वस्त्र आदि।
छाया दान
ग्रहण के बाद कांसे की कटोरी में घी भरें और तांबे का सिक्खा डालें और उसमें अपना मुंह देखकर दान कर दें।
गाय को रोटी
चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan) के बाद गाय को ताजी रोटी बनाकर खिलाएं।