Breaking
Thu. May 16th, 2024
Bollywood Songs

Bollywood Songs : बॉलीवुड इंडस्ट्री में फिल्मों को हिट करने के लिए गाने भी अहम किरदार निभाते आए हैं। यहां तक कि बिना गानों के फिल्म अधूरी सी मानी जाती है। बॉलीवुड इंडस्ट्री के गाने अपना दुख और प्रेम दोनों ही दर्शाने में कोई कसर नहीं छोड़ते है। देखा जाए तो बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक गानों का एक अलग ही अंदाज लोगों को पसंद है लेकिन देखा जाए तो बॉलीवुड के गाने हर जगह अपनी अलग ही पहचान बनते चले आ रहे हैं।

लेकिन आज हम बॉलीवुड इंडस्ट्री के उन गानों के बारे में बात करने जा रहे हैं जिन्होंने 2023 में अपनी अलग ही पहचान बना ली है। यहां तक कि लोग अभी भी उन गानों की चर्चा करते हैं, इसलिए हम आपको बताते हैं कि वह कौन-कौन से गाने हैं?

बेशर्म रंग:

यह तो आप सभी जानते हैं कि 2023 की शुरुआत में रिलीज हुई ‘पठान’ फिल्म काफी ज्यादा चर्चा में बनी रही। दरअसल इस फिल्म का बेशर्म रंग गाना काफी ज्यादा सुर्खियों में बना हुआ था। इस गाने में दीपिका पादुकोण ने भगवा कलर की बिकनी पहनी थी, जिस वजह से यह गाना काफी विवादों में भी गिर रहा।

शो मी द ठुमका:

2023 में रिलीज हुई ‘मैं झूठी तू मक्कार’ फिल्म भी काफी ज्यादा सुर्खियों में बनी हुई थी। देखा जाए तो इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखाया था, लेकिन इस फिल्म का गाना ‘शो मी द ठुमका’ काफी ज्यादा सुर्खियों में बना हुआ था।

फिर और क्या चाहिए:

विकी कौशल और सारा अली खान की फिल्म ‘जरा हटके जरा बचके’ फिल्म भी काफी ज्यादा सुर्खियों में बनी हुई थी। दरअसल इस फिल्म का गाना फिर और क्या चाहिए हर किसी की जुबान पर छाया हुआ था। इस फिल्म में देख सकते हैं कि आम आदमी की कहानी दिखाई गई थी।

राम सिया राम:

काफी लंबे समय से लोगों के बीच ‘आदि पुरुष’ फिल्म को लेकर उत्सुकता देखने को मिल रही थी। लेकिन इस फिल्म ने हर किसी को निराश कर दिया। लेकिन देखा जाए तो फिल्म फ्लॉप हो जाने के बावजूद भी राम सिया राम गाना काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है।

उड़ जा काले कावा:

22 साल बाद ‘ग़दर 2’ फिल्म ने हर किसी के दिल पर अपनी खास जगह बना ली। यहां तक कि इस फिल्म के सारे गाने लोगों को काफी ज्यादा पसंद भी आए हैं। लेकिन खास तौर पर उड़ जा काले कांवा गाना काफी पसंद किया गया। सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन भी किया है।

व्हाट झुमका:

रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की आई फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी लोगों को काफी पसंद आई है। यहां तक की इस फिल्म का गाना व्हाट झुमका लोगों के जुबान पर छाया हुआ है। यह तो आप सभी जानते हैं कि रॉकी और रानी की प्रेम कहानी एक रोमांटिक स्टोरी है। यहां तक कि इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई भी की है।

चलेया :

2023 में शाहरुख खान की दो-दो फिल्में आई थी जिनमें से एक पठान और दूसरी जवान फिल्म है। देखा जाए तो जवान फिल्म में शाहरुख खान और नयनतारा का गाना ‘चलेया’ लोगों को काफी पसंद आया है। यहां तक कि इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई भी की है।

सब कुछ मिटा देंगे:

इन दिनों हर किसी के जुबान पर एनिमल फिल्म छाई हुई है। इतना ही नहीं बल्कि इस फिल्म का गाना ‘सब कुछ ही मिटा देंगे’ लोगों को काफी पसंद आ रहा है। यह कहना गलत नहीं होगा कि इस फिल्म में रणबीर कपूर रश्मिका मदांना और बॉबी देओल को काफी पसंद किया जा रहा है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी अलग ही छाप बना ली है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *