Breaking
Wed. Jul 3rd, 2024
Controversial Movies Of 2023

Controversial Movies Of 2023 : साल 2023 ख़तम होने वाला है और हर साल की तरह यह साल भी कुछ अच्छी और बुरी यादें बॉलीवुड के लिए छोड़कर जा रहा है। साल 2023 में काफी सारी बॉलीवुड फिल्में रिलीज हुईं और इन्होने लोगों का काफी मनोरंजन भी किया। इसी बीच कुछ बॉलीवुड फ़िल्में ऐसी भी थीं जो विवादों के चलते साल भर चर्चा का हिस्सा रहीं।

आपको बता दें ‘पठान’, ‘आदिपुरुष’, ‘द केरल स्टोरी’ जैसी उन कुछ फिल्मों में से हैं, जिन्होंने इस साल काफी अच्छी कमाई की लेकिन काफी विवादों में भी रहीं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं साल 2023 की सबसे विवादित फिल्मों के बारे में, तो चलिए जानते हैं।

Controversial Movies Of 2023 : ये हैं इस साल की सबसे विवादित फ़िल्में

पठान

इस साल की शुरुआत में रिलीज़ हुई शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान‘ में दीपिका पादुकोण की भगवा कलर की बिकिनी को लेकर काफी विवाद हुआ।

आदिपुरुष

जून में रिलीज़ हुई ‘आदिपुरुष’ फिल्म के डायलॉग पर लोगों ने आपत्ति जताई और इसको लेकर काफी विवाद हुआ।

द केरल स्टोरी

मई में रिलीज हुई अदा शर्मा की फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की, लेकिन इसे लेकर भी जमकर विवाद हुआ।

ओएमजी 2

इस साल आई अक्षय कुमार की फिल्म ‘ओएमजी 2’ को लोगों द्वारा काफी पसंद किया गया। इसी के साथ फिल्म के कई सीन को लेकर विवाद भी हुआ था।

72 हूरें

जुलाई में आई फिल्म ’72 हूरें’ काफी विवादों में रही, यहां तक कि सेंसर बोर्ड द्वारा फिल्म को सर्टिफिकेट देने से भी इनकार कर दिया गया था।

अजमेर 92

1992 के रेप केस पर बेस्ड फिल्म ‘अजमेर 92’ जुलाई में रिलीज हुई थी और इसे लेकर काफी विवाद हुआ था।

गदर 2

सनी देओल और अमीषा पटेल की ब्लॉकबस्टर ‘गदर 2’ के गुरुद्वारा में किस सीन को लेकर काफी विवाद हुआ।

बवाल

वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की ओटीटी रिलीज ‘बवाल’ में जाह्नवी कपूर के एक डायलॉग को लेकर विवाद हुआ था।

एनिमल

इस साल धूम मचाने वाली रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ को हिंसा को बढ़ावा देने वाली और महिला विरोधी बताया गया है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *