Breaking
Thu. Sep 19th, 2024
IND vs SL

IND vs SL : रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया मुंबई के वानखेड़े में श्रीलंका के खिलाफ वर्ल्ड कप 2023 का अपना सातवां मुकाबला खेलने उतरेगी। इस मैच को जीतते ही टीम इंडिया विश्व कप 2023 के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर लेगी। इसी के साथ श्रीलंका का वर्ल्ड कप का सफर ख़तम हो जायेगा। करीब 12 साल पहले टीम इंडिया ने इसी मैदान पर श्रीलंका को हराकर विश्व कप 2011 का खिताब जीता था। अब श्रीलंका को हराकर भारत के पास सेमीफाइनल में पहुंचने का मौका है।

आपको बता दें टीम इंडिया ने अभी तक विश्व कप 2023 में खेले गए अपने छह मुकाबलों में से सभी में जीत हासिल की है। इसी के साथ टीम इंडिया ने पॉइंट्स टेबल में 12 अंक अर्जित कर लिए हैं। अब श्रीलंका के खिलाफ मुकाबला जीतने के बाद टीम इंडिया की सेमीफाइनल में जगह पक्की हो जाएगी। वहीं श्रीलंका हार के साथ ही सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो जाएगी। श्रीलंका फिलहाल पॉइंट्स टेबल में छठे स्थान पर है। उसने अभी तक अपने 6 में से 2 मुकाबले जीते हैं। भारत के बाद श्रीलंका का मुकाबला बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाला है।

IND vs SL : ऐसा था 12 साल पहले के मैच का हाल

भारत और श्रीलंका के बीच यह मुकाबला (IND vs SL) मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। 12 साल पहले इसी मैदान पर श्रीलंका और भारत जे बीच फाइनल खेला गया था। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने विश्व कप का ख़िताब जीता था। उस मैच में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 6 विकेट खोकर 274 रन बनाए थे। जवाब में भारत ने 4 विकेट खोकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।

इस दौरान गौतम गंभीर के बल्ले से 97 रनों की शानदार पारी आई। वहीं महेंद्र सिंह धोनी ने नाबाद 91 रन बनाए, जिसमें 8 चौके और 2 छक्के भी शामिल थे। टीम इंडिया के पास अब मौका है सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करने का। इसके बाद टीम इंडिया को दक्षिण अफ्रीका और नीदरलैंड्स के साथ भिड़ना है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *