Breaking
Fri. Jul 5th, 2024
Indian Billionaires

Indian Billionaires : अमेरिका अरबपतियों के मामले में पूरी दुनिया में सबसे आगे है। वहां दुनिया के सबसे ज्यादा अरबपति बसते हैं। पिछले कुछ सालों में भारत में भी अरबपतियों की संख्या में काफी तेजी से इजाफा देखने को मिला है। भारत के कई शहरों में बड़ी संख्या में अरबपति बसते हैं। फोर्ब्स के मुताबिक दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु उन टॉप-10 ग्लोबल सिटीज की लिस्ट में शामिल है, जहां सबसे ज्यादा अरबपति रहते हैं। आज हम आपको टॉप-6 भारतीय शहरों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहाँ सबसे अधिक अरबपति बसते हैं।

Indian Billionaires : अरबपतियों के मामले में ये हैं भारत के टॉप शहर

देश की वित्तीय राजधानी मुंबई इस मामले में सबसे टॉप पर मौजूद है। आपको बता दें मुकेश अंबानी, कुमार मंगलम बिड़ला, राधाकृष्ण दमानी सहित मुंबई में कुल 33 अरबपति रहते हैं। अब आप समझ ही गए होंगे कि क्यों आखिर इस शहर को देश की वित्तीय राजधानी कहा जाता है।

देश की राजधानी दिल्ली का नाम इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर आता है। यहां सावित्री जिंदल, शिव नाडर जैसे कुल 20 अरबपति रहते हैं।

भारत की सिलिकॉन वेली कहे जाने वाले शहर बेंगलुरु में भी कई अरबपति बसते हैं। यहां नारायण मूर्ति, अजीम प्रेमजी जैसे कुल 10 बिलिनियर्स रहते हैं।

लिस्ट में अगला नाम गुजरात के अहमदाबाद शहर का है, जहां गौतम आडानी, पंकज पटेल जैस कुल 7 अरबपति कारोबारी रहते हैं।

वहीं पुणे और हैदराबाद में 4-4 अरबपति रहते हैं। अरबपतियों के मामले में कोलकाता छठे स्थान पर आता है, जहां 3 अरबपति रहते हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *