Breaking
Thu. Jul 25th, 2024
Karwa Chauth 2023

Karwa Chauth 2023 : जैसा कि आप जानते हैं त्योंहारों का सीजन चल रहा है और नवंबर के महीने में दीवाली समेत कई त्योंहार हैं। महीने की शुरुआत एक बहित बड़े पर्व के साथ होने जा रही है। फिल्म इंडस्ट्री भी में इन त्योंहारों को बड़ी धूम-धाम से मनाया जाता है। करवा चौथ एक ऐसा त्योहार है, जो बॉलीवुड में भी काफी धूम धाम से मनाया जाता है।

इस दिन पत्नियां अपने पति की लम्बी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कुछ ऐसे सेलेब्स भी हैं, जो अपनी पत्नियों के साथ व्रत करवा चौथ का व्रत रखते हैं। आज हम आपको ऐसे कुछ सेलेब्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अपनी पत्नियों के लिए व्रत रखते हैं।

Karwa Chauth 2023 : ये हैं अपनी पत्नियों के लिए व्रत रखने वाले सेलेब्स

अभिषेक बच्चन

अभिषेक और ऐश्वर्या ने 20 अप्रैल, 2007 को मुंबई में शादी की थी और ऐश्वर्या हर साल अभिषेक बच्चन के लिए करवा चौथ का व्रत रखती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अभिषेक भी उनके लिए करवा चौथ का व्रत रखते हैं। एक इंटरव्यू में अभिषेक की सह-कलाकार इनायत वर्मा ने एक किस्सा सुनाया जिसमें, अभिषेक ने उन्हें बताया था कि उन्होंने व्रत रखा था और वह सुबह सरगी करना भूल गए थे और उन्होंने कुछ भी नहीं खाया।

आयुष्मान खुराना

आपको बता दें 2018 में आयुष्मान खुराना को उनकी पत्नी के कैंसर का पता चला। उन्होंने अपनी पत्नी के अच्छे स्वास्थ्य के लिए करवा चौथ का व्रत रखा, जिसे लेकर वह चर्चाओं में रहे। इसके बाद वह लगातार अपनी पत्नी ताहिरा के लिए व्रत रखते आ रहे हैं। एक इंटरव्यू में आयुष्मान ने ताहिरा के साथ व्रत रखने की बात कही थी।

विराट कोहली

काफी समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद विराट और अनुष्का ने साल 2017 में शादी कर ली। अपने दूसरे करवा चौथ के दौरान उन्होंने खुलासा किया कि वे एक-दूसरे के लिए व्रत रखते हैं।

राज कुंद्रा

बॉलीवुड हसीना शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने 22 नवंबर 2009 को राज कुंद्रा से शादी की थी। करवा चौथ 2020 के दौरान राज कुंद्रा ने खुलासा किया कि वह ग्यारह साल से करवा चौथ का व्रत रखते आ रहे हैं।

जय भानुशाली

जय भानुशाली और माही विज ने 11 नवंबर, 2011 को शादी की थी। फरवरी 2012 में उनकी गुप्त शादी का खुलासा हुआ। 2014 में मीडिया से बातचीत के दौरान जय ने खुलासा किया कि वह अपनी पत्नी के लिए हर साल करवा चौथ का व्रत रखते हैं।

प्रिंस नरूला

प्रिंस नरूला और युविका चौधरी बिग बॉस सीजन 9 में मिले थे और उनमें प्यार हो गया। रियलिटी शो से बाहर आने के बाद दोनों ने डेटिंग शुरू की और 12 अक्टूबर 2018 को शादी कर ली। आपको बता दें युविका ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि प्रिंस हर साल उनके लिए व्रत रखते हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *