Breaking
Sat. Jul 27th, 2024
Movies Release On Friday

Movies Release On Friday : त्योंहारों का सीजन शुरू हो चुका है और इसी के साथ छुट्टियां भी शुरू होने वाली हैं। ऐसे में आपका मनोरंजन करने के लिए कई सारी फ़िल्में भी रिलीज़ होने जा रही हैं। आज हम आपको उन फिल्मों के बारे में बताने जा रहा हैं जो इस शुक्रवार को रिलीज होने जा रही हैं।

Movies Release On Friday : इस शुक्रवार को थिएटर्स में दस्तक देने जा रही हैं ये फ़िल्में

थ्री ऑफ अस

अविनाश अरुण के निर्देशन में बनी थ्री ऑफ अस (Three of Us) इस शुक्रवार को रिलीज़ होने का रही है। फिल्म में शेफाली शाह, जयदीप अहलावत, स्वानंद किरकिरे और कदाम्बरी कदम मुख्य भूमिका में हैं।

द लेडी किलर

अजय बहल के निर्देशन में बनी द लेडी किलर (The Lady Killer) एक खतरनाक और मिस्टीरियस लव स्टोरी है। फिल्म में अर्जुन कपूर और भूमि पेडनेकर लीड रोल निभा रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया है।

यूटी69

इस फिल्म के साथ बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा अपना डेब्यू करने वाले हैं। यूटी69 (UT69) में आपको राज कुंद्रा की कहानी देखने को मिलगी और वह खुद मुख्य भूमिका में नज़र आएंगे। फिल्म में राज कुंद्रा के मुंबई के आर्थर रोड जेल में बिताये गए मुश्किल समय के बारे में बताया जायेगा।

आंख मिचोली

उमेश शुक्ला के निर्देशन में बनी फैमिली ड्रामा फिल्म आंख मिचोली (Aankh Micholi) में परेश रावल, अभिमन्यु दसानी और मृणाल ठाकुर लीड रोल निभाने वाले हैं।

शास्त्री विरुद्ध शास्त्री

शास्त्री विरुद्ध शास्त्री (Shastry Viruddh Shastry) भी इस शुक्रवार को थिएटर्स देखने को मिलेगी। नंदिता रॉय और शिव प्रसाद मुखर्जी के निर्देशन में बनी शास्त्री विरुद्ध शास्त्री में परेश रावल मुख्य भूमिका में होंगे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *