Breaking
Thu. Jul 25th, 2024
Nita Ambani

रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक और अध्यक्ष नीता अंबानी (Nita Ambani) को भारत की खेल कहानी को आगे बढ़ाने में उनके अनुकरणीय नेतृत्व और योगदान के लिए सोमवार की शाम को नई दिल्ली में आयोजित सीआईआई स्कोरकार्ड 2023 कार्यक्रम में “स्पोर्ट्स लीडर ऑफ द ईयर-फीमेल” के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके अलावा, रिलायंस फाउंडेशन को खेलों में उत्कृष्टता के लिए एक मानक स्थापित करने हेतु “भारत में खेलों को बढ़ावा देने वाले सर्वश्रेष्ठ कॉर्पोरेट” पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में नीता अंबानी ने कहा कि, ”मैं ‘स्पोर्ट्स लीडर ऑफ द ईयर’ एवं ‘भारत में खेलों को बढ़ावा देने वाले सर्वश्रेष्ठ कॉर्पोरेट’ के लिए सीआईआई स्पोर्ट्स बिजनेस अवॉर्ड स्वीकार करते हुए काफी सम्मानित महसूस कर रही हूं। मेरा दृढ़ विश्वास है कि खेल एक महान एकजुट करने वाला, ऊर्जावान और समानता लाने वाला तत्व है। 2023 वास्तव में खेल उत्कृष्टता के लिए भारत का साल रहा है।

Nita Ambani ने कहा वह भारत को वैश्विक खेल महाशक्ति बनाने के लिए प्रतिबद्ध है

उन्होंने आगे कहा, “हमारे एथलीटों ने कई खेलों में परचम लहराकर वैश्विक मंच पर देश को गौरवान्वित किया है और हम मुंबई में 141वें अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति सत्र की मेजबानी करके 40 सालों के बाद ओलंपिक आंदोलन को भारत में वापस लाए। रिलायंस फाउंडेशन में, हम भारत के युवाओं को विश्व स्तरीय अवसर और सहायता प्रदान करने और भारत को एक वैश्विक खेल महाशक्ति बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

गौरतलब है कि नीता अंबानी (Nita Ambani) अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति की सदस्य चुनी जाने वाली पहली भारतीय महिला हैं। इतना ही नहीं वह न्यूयॉर्क के मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट के बोर्ड की मानद ट्रस्टी चुनी जाने वाली पहली भारतीय भी हैं। हाल ही में नीता अंबानी ने वेस्ट एंड म्यूजिकल ‘मम्मा मिया’ के उद्घाटन शो में भी हिस्सा लिया, जिसका मंचन वर्तमान में मुंबई के नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र में हो रहा है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *