हाल ही में मुंबई में रमेश तौरानी (Ramesh Taurani) द्वारा प्री-दिवाली पार्टी का आयोजन किया गया। इस दौरान कैटरीना कैफ से लेकर अनिल कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा कई सेलिब्रिटी अपने एथनिक लुक में पार्टी में नज़र आये। सलमान खान भी येलो लुक में देर से पार्टी में पंहुचे। आइये जानते हैं किन-किन सितारों ने लिया पार्टी में हिस्सा।
सलमान खान और कैटरीना कैफ
पारंपरिक पहनावे को छोड़कर सलमान ने कूल लुक के लिए यलो रंग की शर्ट और डिस्ट्रेस्ड जींस को चुना। एक वीडियो में सलमान पैपराजी के सामने मुस्कुराकर पोज देते हुए नजर आए। वहीं टाइगर 3 में उनकी सह-कलाकार कैटरीना कैफ भूरे रंग के पारंपरिक परिधान में पार्टी में पहुंचीं। इस दौरान वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
रमेश तौरानी (Ramesh Taurani) की दिवाली पार्टी में पहुंचे सितारे
पार्टी में सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कढ़ाईदार बनियान के साथ काले एथनिक परिधान में हिस्सा लिया। उनके साथ वरुण धवन नीले कुर्ते में पार्टी में पंहुचे। पार्टी में जेनेलिया डिसूजा और रितेश देशमुख आइवरी आउटफिट में नजर आए। नुसरत भरूचा ने मिरर वर्क वाले गुलाबी और नारंगी रंग के लहंगे से सभी का ध्यान आकर्षित किया।
शनाया कपूर अपने माता-पिता महीप कपूर और संजय कपूर के साथ पार्टी में पंहुची। इसके अलावा अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ, पुनित मल्होत्रा, ईशान खट्टर, सोहा अली खान, हुमा कुरेशी, कुणाल खेमू, करिश्मा तन्ना, पूजा हेगड़े, मनीष पॉल, रोहित सराफ, पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा आदि सितारे भी पार्टी में शामिल हुए। फिल्म प्रोड्यूसर आनंद पंडित अपनी पत्नी रूपा पंडित के साथ पार्टी में पहुंचे।
बॉलीवुड के नए कलाकार
इसके अलावा, ऋतिक रोशन की भतीजी पश्मीना रोशन भी पार्टी में नज़र आईं। इस दौरान उन्होंने वह लाल वेलवेट क्रॉप टॉप के साथ लाल लहंगे में सबका ध्यान आकर्षित किया। सैफ अली खान और अमृता सिंह के बेटे इब्राहिम अली खान आकर्षक डिटेलिंग वाले मैरून ब्लेज़र में नज़र आये।
आपको बता दें इब्राहिम अपने बड़े बॉलीवुड डेब्यू की तैयारी में हैं। अभिनेता सारा अली खान के भाई की पहली फिल्म करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस द्वारा समर्थित है। सरज़मीन नाम की इस फिल्म में उनके साथ काजोल उनकी ऑनस्क्रीन मां की भूमिका निभाने वाली हैं। इस फिल्म का निर्देशन अभिनेता बोमन ईरानी के बेटे कायोज़ ईरानी करने वाले हैं।