Breaking
Wed. Jul 3rd, 2024
Vastu Tips

Vastu Tips : हमारे द्वारा की जान वाली हर एक चीज़ के पीछे कोई न कोई कारण अवश्य होता है। वास्‍तु शास्‍त्र में कुछ चीज़ें करना शुभ बताया जाता है, वहीं कुछ चीज़ें अशुभ मानी जाती हैं। इसी प्रकार खाने को लेकर भी कुछ ऐसी चीज़ें हैं, जिन्हे करने से मना किया जाता है। अगर आप ये चीज़ें करते हैं, तो ऐसा कहा जाता है कि लक्ष्मी जी आपसे नाराज हो जाएंगी।

इन गलतियों को करने से आपके घर में कभी बरकत नहीं होगी और आपको जीवन में दुःख और परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। तो चलिए जानते हैं वह कोनसी चीज़ें हैं जिन्हे शास्त्रों में करने के लिए मना किया गया है।

Vastu Tips : भूल कर भी न करें ये गलतियां

थाली में हाथ धोना – खाना खाने को लेकर वास्‍तु शास्‍त्र में कई चीज़ें बताई गई हैं। कुछ लोग होते हैं जो जाने-अनजाने में कई चीज़ें गलत कर देते हैं। इस बात का ध्यान रहे खाना खाने के बाद आपको कभी भी थाली में हाथ नहीं धोने चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपके पास खाने की कमी हो सकती हैं।

रसोई में झूठे बर्तन रखना – कई लोग खाना खाने के बाद रसोई में झूठे बर्तन छोड़ देते हैं। आपको बता दें यह एक गलत आदत है, क्योंकि हमें खाना खाने के बाद किचन को अच्छे से साफ रखना चाहिए।

रसोई घर मे अंधेरा रखना – कई लोग होते हैं जो रसोई घर मे अंधेरा रखते हैं, जो कि गलत है। इस बात का ध्यान रखें रसोई में कभी भी अँधेरा नहीं रखना चाहिए। रोज रात को रसोई घर के पास दीपक जलाएं, क्योंकि ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

खाना फेंकना – इस बात का सदैव ध्यान रखें आपको उतना ही खाना लेना चाहिए जितना आप खा सकते हैं। अगर आप थाली भरकर खाना लेने के बाद उसे नहीं खाते और फेंक देते हैं, तो यह बहुत ही गलत होता है। ऐसा करना खाने का अपमान करना होता है, जिससे लक्ष्मी नाराज होती है।

साफ सुथरे तरीके से खाना न खाना – कुछ लोग बिना नहाएं भोजन को बना लेते हैं, लेकिन ये गलत है। खाना हमेशा साफ-सुथरे तरीके से ही बनाना चाहिए। जब भी खाना बनाएं तो स्नेह के साथ बनाएं और खाना बनाते समय कभी गुस्सा नहीं करना चाहिए।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *