Breaking
Thu. Jul 4th, 2024
World Cup 2023

World Cup 2023 : आपको बता दें वर्ल्ड कप 2023 का 26वां मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान की टीम को 1 विकेट से शिकस्त झेलनी पड़ी। साउथ अफ्रीका ने एडेन मार्करम की शानदार पारी एवं केशव महाराज की अगुवाई में पुछल्ले बल्लेबाजों के योगदान से मुकाबला जीता। आपको बता दें वर्ल्ड कप 2023 में पाकिस्तान ने चौथा मुकाबला गंवाया है और इसी के साथ एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया।

वर्ल्ड कप 2023 (World Cup 2023) की शुरुआत पाकिस्तान ने जीत के साथ करते हुए पहले दो मुकाबले जीते। इसके बाद पाकिस्तान ने भारत, ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान और साउथ अफ्रीका के खिलाफ पिछले चार मुकाबलों में लगातार हार का सामना किया है। इसी के साथ अब छह मुकाबलों में 2 जीत के साथ पाकिस्तान के पास केवल चार अंक हैं। इससे उसकी सेमीफाइनल में जाने के चांस काफी कम नज़र आ रहे हैं। इसी के साथ यह पहली बार है जब वनडे वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की टीम ने लगातार 4 मुकाबले हारे हैं।

World Cup 2023 : साउथ अफ्रीका की ऐतिहासिक जीत

आपको बता दें साउथ अफ्रीका ने आईसीसी वर्ल्ड कप (वनडे और टी20) में पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए पिछले 6 मुकाबलों में हार का सामना किया है। साल 2009, 2010 और 2012 के टी20 वर्ल्ड कप और 2015 और 2019 के वनडे वर्ल्ड कप में पाकिस्तान ने साउथ अफ्रीका को शिकस्त दी। अब एक लंबे इंतजार के बाद World Cup 2023 में साउथ अफ्रीका ने पाकिस्तान को शिकस्त देते हुए ऐतिहासिक जीत हासिल की।

बात करें मैच की तो पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 46.4 ओवर में 270 रन बनाये। जवाब में साउथ अफ्रीका ने 47.2 ओवर में 9 विकेट खोकर जीत हासिल की। दोनों ही टीमों के बल्लेबाज़ अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में तब्दील नहीं कर पाए। साउथ अफ्रीका के जीत के हीरो रहे मार्करम ने 93 गेंदों का सामना करते हुए 91 रन बनाए, जिसमें 7 चौके और 3 छक्के भी शामिल हैं। उनके जाने के बाद केशव महाराज ने मोर्चा सँभालते हुए 21 गेंद पर नाबाद 7 रन बनाए।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *