Breaking
Sun. Sep 8th, 2024
Bank Holidays In November 2023

Bank Holidays In November 2023 : अक्टूबर का महीना समाप्त होने वाला है और इसके बाद नंवबर शुरु हो जायेगा। जैसा कि आप जानते हैं नंवबर 2023 त्योंहारों का महीना होने वाला है। इस महीने में कई त्योंहार पड़ रहे हैं, जिसके चलते कई दिनों तक बैंक बंद रहने वाले हैं। इतनी सारी छुट्टियों कि वजह से ग्राहकों के बैंक से जुड़े काम अटक सकते हैं। अगर आपको भी बैंक से जुड़ा कोई ज़रूरी काम है, तो जल्द से जल्द ख़तम कर लें। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कब-कब हैं बैंक की छुट्टियां (Bank Holidays In Novermber 2023)।

RBI के निर्देशों के अनुसार, सभी सार्वजनिक अवकाशों पर बैंक बंद रहने वाले हैं। इसके अलावा राज्यों के आधार पर कुछ क्षेत्रीय अवकाश भी रहने वाले हैं, जो राज्य सरकार तय करती है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से जो छुट्टियों की लिस्ट जारी हुई है उसके मुताबिक नवंबर, 2023 में कुल 16 दिन बैंक बंद रहेंगे, जिसमें शनिवार और रविवार की छुट्टियां भी शामिल हैं। नंवबर 4 रविवार के साथ दूसरे व चौथे शनिवार को बैंक बंद रहेंगे। इसका मतलब यह 6 छुट्टियां तो पूरे देश में होनी ही हैं।

Bank Holidays In November 2023 : अगले महीने कब-कब बंद रहेंगे बैंक

  • 1 नवंबर 2023 : कन्नड़ राज्योत्सव/कुट/करवा चौथ।
  • 10 नवंबर 2023 : वंगाला महोत्सव।
  • 13 नवंबर 2023 : गोवर्धन पूजा/लक्ष्मी पूजा।
  • 14 नवंबर 2023 : दिवाली (बाली प्रतिपदा)/दीपावली/विक्रम संवंत नव वर्ष दिवस/लक्ष्मी पूजा।
  • 15 नवंबर 2023 : भाईदूज/चित्रगुप्त जयंती/लक्ष्मी पूजा (दीपावली)/निंगोल चक्कौबा/भ्रातृद्वितीया।
  • 20 नवंबर 2023 : छठ।
  • 23 नवंबर 2023 : सेंग कुत्सनेम/ईगास-बग्वाल।
  • 27 नवंबर 2023 : गुरुनानक जयंती/कार्तिक पूर्णिमा/रहस पूर्णिमा।
  • 30 नवंबर 2023 : कनकदास जयंती।

शनिवार एवं रविवार

  • 11 नवंबर 2023, दूसरा शनिवार
  • 25 नवंबर 2023, चौथा शनिवार
  • 5 नवंबर 2023, रविवार
  • 12 नवंबर 2023, रविवार
  • 19 नवंबर 2023, रविवार
  • 26 नवंबर 2023, रविवार

बैंक की छुट्टी होने पर भी ग्राहक अपने कई काम डिजिटली कर सकते हैं। यूपीआई (UPI), मोबाइल बैंकिंग (Mobile Banking) और इंटरनेट बैंकिंग (Internet Banking) जैसी डिजिटल सेवाओं के माध्यम से आप बैंक हॉलीडे पर भी अपने काम कर सकते हैं। छुट्टी (Bank Holidays In Novermber 2023) का इन सेवाओं पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है। जो काम डिजटली हो सकता है उसपर छुट्टियों का कोई असर नहीं पड़ेगा।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *