Breaking
Wed. Jul 24th, 2024
Benefits Of Sweet Potato

Benefits Of Sweet Potato : सर्दियों का मौमस है और समय के साथ ठंड बढ़ती जा रही है, ऐसे में शरीर को अच्छी डाइट की ज़रूरत होती है ताकि बीमारियां दूर रहें। सर्दी में काफी सारी मौसमी सब्जियां और फल आते हैं, जो हमारी सेहत के लिए काफी अच्छे होते हैं। लोग साल भर सर्दी के मौसम का इंतज़ार करते हैं ताकि इन फल और सब्जियों आनंद ले सकें। इसी में से एक शकरकंद भी है, जिसे हम Sweet Potato के नाम से भी जानते हैं।

सर्दियों में उबली हुई या फिर भुनी हुई शकरकंद खाने का अपना अलग ही मज़ा है और इसके बिना इस मौसम का मज़ा अधूरा है। शकरकंद में फाइबर, प्रोटीन, पोटैशियम, आयरन, विटामिन जैसे ढेर सारे पोषत तत्व भी मौजूद हैं, जो हमारे शरीर को कई बीमारियों से दूर रखते हैं।

Benefits Of Sweet Potato : शकरकंद खाने के फायदे

आंखों की रोशनी – शकरकंद कमजोर आंखों की रोशनी वालों के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसमें बीटा कैरोटीन पाया जाता है, जो आंखों को मजबूत बनाए रखने और आंख संबंधी बीमारियों को दूर रखने में सहायक होता है।

ब्लड प्रेशर – शकरकंद में भरपूर मात्रा में पोटेशियम पाया जाता है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में काफी मदद करता है। ब्लड प्रेशर के रोगियों के लिए शकरकंद को डाइट में शामिल करना काफी अच्छा होता है।

हार्ट हेल्थ – शकरकंद में पाया जाने वाला पोटेशियम आपके दिल को हेल्दी रखने में भी काफी सहायक होता है। इसे खाने से हार्ट स्ट्रोक जैसी कई दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है।

मजबूत हड्डियां – शकरकंद में आयरन, फॉलेट और विटामिन डी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो शरीर के लिए काफी फायदेमंद है। यह स्वस्थ और मज़बूत हड्डियों के लिए फायदेमंद होता है।

स्ट्रांग इम्यूनिटी – शकरकंद में विटामिन सी भी अच्छी मात्रा में पाया जाता है और इसके रोज़ाना सेवन से शरीर मौमसी बीमारियों से दूर रहता है और इम्यूनिटी मजबूत होती है।

वेट लॉस – जो लोग मोटापे से परेशान हैं उनके लिए शकरकंद काफी फायदेमंद होता है। इसे खाने से पेट भरा रहता है और भूख नहीं लगती, जिससे आप ओवरईटिंग से बचते हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *