Breaking
Thu. Jul 25th, 2024
Bigg Boss 17

Bigg Boss 17 : आज हम आपको बताने जा रहे हैं बिग बॉस 17 में हिस्सा लेने वाले कंटेस्टेंट के बारे में। इनमें से कुछ टीवी इंडस्ट्री से ताल्लुक रखते हैं, तो कुछ डिजिटल वर्ल्ड, पत्रकारिता और कानून से जुड़े हैं। इस बार बिग बॉस के मेकर्स द्वारा यूट्यूबर्स को भी मौका दिया गया है। आज हम जानेंगे कि इनमें से आखिर कौन कितना पढ़ा लिखा है।

आपको जानकर हैरानी होगी कि इनमें से कुछ सितारों ने जहां ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट तक की पढ़ाई की है, वहीं कुछ 5वीं और दसवीं तक पढ़े हैं। आइये देखते हैं बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) के कंटेस्टेंट की लिस्ट।

यह हैं Bigg Boss 17 के कंटेस्टेंट

मनारा चोपड़ा

मनारा चोपड़ा प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा की कजिन हैं। उन्होंने बीबीए किया है और साथ ही वह फैशन डिजायनिंग का कोर्स भी कर चुकी हैं।

अंकिता लोखंडे

टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे मराठी परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उन्होंने अपनी स्कूलिंग इंदौर से पूरी की है और उन्होंने ग्रेजुएशन तक पढ़ाई की है।

विक्की जैन

बिजनेसमैन विक्की जैन अंकिता लोखंडे के पति हैं। उन्होंने इकॉनोमिक्स में ग्रेजुएशन किया है और एमबीए भी कर चुके हैं।

ऐश्वर्या शर्मा

टीवी एक्ट्रेस ऐश्वर्या शर्मा मध्य प्रदेश के उज्जैन से ताल्लुक रखती हैं। उन्होंने इंजीनियरिंग की है और साथ वह क्लासिकल डांसर भी हैं।

नील भट्ट

गुजराती परिवार से ताल्लुक रखने वाले नील भट्ट ऐश्वर्या शर्मा के पति हैं। उन्होंने लॉ की पढ़ाई की है।

मुन्नवर फारुखी

स्टैंड अप कॉमेडियन मुन्नवर फारुखी महज 5वीं तक पढ़े हैं। उन्होंने बताया कि वह परिवार में आर्थिक समस्याओं के चलते पढ़ाई नहीं कर पाए।

खानजादी

मुन्नवर फारुखी से बात करते हुए खानजादी ने बताया कि वह 10वीं तक पढ़ी हैं। वह बार-बार घर से भागने के चलते अपनी स्कूलिंग पूरी नहीं कर पायीं।

रिंकू धवन

जानी-मानी टीवी सीरियल स्टार रिंकू धवन ने बताया कि वह ग्रेजुएट हैं। वह काफी समय से टीवी इंडस्ट्री में काम कर रही हैं।

ईशा मालवीय

टीवी एक्ट्रेस ईशा मालवीय भी ज्यादा पढ़ी-लिखी नहीं हैं। खबर के मुताबिक उन्होंने सिर्फ 12वीं तक पढ़ाई की है।

जिग्ना वोरा

क्राइम रिपोर्टर रही जिग्ना वोरा ने वकालत की पढ़ाई की है। उन्होंने मुंबई के कॉलेज से लॉ में बैचलर और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है।

अरुण माशेट्टी

डिजिटल क्रिएटर अरुण श्रीकांत माशेट्टी ने हैदराबाद के जैन हेरिटेज ए कैम्ब्रिज स्कूल से अपनी पढ़ाई की है।

अनुराग डोभाल

यूट्यूबर और बाइक राइडर अनुराग डोभाल उत्तराखंड यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन कर चुके हैं।

सनी आर्या

मशहूर यूट्यूबर सनी आर्या जो तहलका प्रैंक्स के नाम से प्रसिद्द हैं, उन्होंने दिल्ली पब्लिक स्कूल से पढ़ाई की है। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन भी की है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *