Breaking
Fri. Jul 26th, 2024
Dhoni vs Kohli

Dhoni vs Kohli : क्रिकेट की दुनिया के दो बहुत ही बड़े नाम हैं टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली, जो करोड़ों फैंस के दिलों पर राज करते हैं। इन दोनों ने टीम इंडिया को अपने दम पर कई मुकाबलों में जीत दिलाई है। इन्होने ऐसे कई मुकाबलों का रुख बदला है जहां टीम हारती नज़र आ रही थी। धोनी के हेलीकॉप्टर शॉट और विराट कोहली के कवर ड्राइव के करोड़ों फैंस दीवाने हैं।

आपको बता दें यह दोनों जितने अच्छे खिलाड़ी हैं, उतने ही अच्छे बिजनेसमैन भी। इन दोनों की नेटवर्थ जानकार आपजे होश उड़ जायेंगे। आइये जानते हैं इन दोनों (Dhoni vs Kohli) में से कौन बड़ा बिजनेसमैन है।

Dhoni vs Kohli : मैच से होती है इतनी कमाई

कोहली द्वारा अपने ‘A+’ टीम इंडिया कॉन्ट्रैक्ट से 7 करोड़ रुपये की कमाई की जाती है। कोहली एक टेस्ट मैच के लिए 15 लाख रुपये फीस लेते हैं, वहीं वनडे में उनकी प्रति मैच फीस 6 लाख रुपये है। बात करें T20I की तो इसके लिए कोहली प्रति मैच 3 लाख रुपये लेते हैं। आरसीबी के लिए खेलते हुए कोहली सालाना 15 करोड़ रुपये की कमाई करते हैं। वहीं धोनी CSK के लिए खेलते हुए सालाना 12 करोड़ रुपए कमाते हैं।

बात करें नेटवर्थ की तो मई 29 की रिपोर्ट के मुताबिक महेंद्र सिंह धोनी की नेटवर्थ 1,040 करोड़ है। वहीं बात करें रन मशीन कोहली की नेटवर्थ की तो यह 1,050 करोड़ है। यानी दोनों के बीच 10 करोड़ रूपये का फैसला है, जिससे विराट कोहली यहां बाज़ी मार लेते हैं।

बात करें सोशल मीडिया की तो कोहली के इंस्टाग्राम पर 252 मिलियन फॉलोअर्स हैं। इसी के साथ विराट कोहली मोस्ट पापुलर इंडियन सेलिब्रिटी भी हैं। वहीं टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के इंस्टाग्राम पर 45.9 मिलियन फॉलोअर्स हैं। इसका मतलब यहां भी विराट कोहली धोनी से आगे निकल जाते हैं।

बात करें एडवर्टाइजमेन्ट की तो कोहली 20 बड़े ब्रांड से जुड़े हुए हैं। जिसमें मिंत्रा, ड्यूरोफ्लेक्स, ऑडी इंडिया, प्यूमा, स्टार स्पोर्ट्स, हिमालय, वोलिनी आदि शामिल हैं। वहीं महेंद्र सिंह धोनी ओरियो, ओरिएंट, इंडिया सीमेंट्स, सोनाटा, dream11, रीबॉक, मास्टरकार्ड इंडिया, अनअकैडमी, रिवाइटल जैसे 25 से अधिक ब्रांड से जुड़े हैं। इसका मतलब इस मामले में महेंद्र सिंह धोनी बाज़ी मार जाते हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *