Breaking
Fri. Jul 26th, 2024
Diwali Fashion Tips

Diwali Fashion Tips : दिवाली का त्योंहार नज़दीक आ रहा है और लोग तैयारियों में जुटे हुए हैं। 12 नवंबर को पुरे देश में बड़ी ही धूम-धाम के साथ दीवाली का त्योंहार मनाया जाएगा। धनतेरस के बाद से हर दिन किसी त्योंहार की तरह होता है। ऐसे में लोग चाहते हैं कि वह हर दिन स्पेशल दिखें और इसके लिए कुछ न कुछ नया पहनना होता है। दीवाली का यह त्योहार परिवार के लिए काफी यादगार होता है।

आपकी इसी परेशानी को हल करने के लिए आज हम आपके लिए कुछ टिप्स (Diwali Fashion Tips) लेकर आये हैं। यहां हम आपको कुछ ऐसी टिप्स बताएंगे जिनसे आप दीवाली के इस त्योंहार पर स्टाइलिश नज़र आएंगे और यह आपके लिए यादगार बन जायेगा। दिवाली पर आपको कपड़ों के कलर से लेकर स्टाइल और डिजाइन तक हर चीज़ पर ध्यान देना पड़ता है। तो चलिए जानते हैं इस दिवाली को स्पेशल बनाने के तरीके।

Diwali Fashion Tips : इन चीज़ों पर दें ध्यान

आउटफिट

अगर त्योहार के मौके पर अलग दिखना चाहते हैं तो मौके के अनुरूप कपड़ों का चयन करना ज़रूरी है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस मौके पर पूजा पाठ भी होता है। ऐसे में ऐसे कपड़ों का चयन करना ज़रूरी है जो भारतीय परंपरा से जुडें हो। यदि आप चाहें तो वेस्टर्न आउटफिट कि तरफ भी जा सकते हैं, जिससे आप पारंपिरक के साथ-साथ मॉर्डन भी नजर आएंगे।

कपड़ों का रंग

ऑउटफिट के साथ-साथ आपको कपड़ों के रंग भी मौके के अनुसार सही चुनने की ज़रूरत है। दिवाली के मौके पर पीले, लाल और नारंगी रंग के कपड़े काफी अच्छे दीखते हैं। वहीं पूजा हिसाब से भी इन रंगों को शुभ माना जाता है।

हेयर स्टाइल

अगर दिवाली के मौके पर आपको रोज़ाना से अलग दिखना है तो आपको सही हेयर स्टाइल का चयन करना भी ज़रूरी है। आप अच्छे हेयर स्टाइल की बदौलत साधारण आउटफिट को भी आकर्षक बना सकते हैं। इसलिए हेयर स्टाइल पर ध्यान देना भी अहम् होता है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *