Breaking
Thu. Jul 25th, 2024
Garlic Benefits

Garlic Benefits : सर्दियों का मौसम शुरू हो गया है, ऐसे में सर्दी, जुकाम, खांसी और गले में खराश जैसी समस्याओं का खतरा भी बढ़ जाता है। इसी कारण कई बार सर्दी के मौसम से लोगों को चिढ़ होने लग जाती है और हम मौसम का ठीक से आनंद नहीं ले पाते। लेकिन इसमें मौसम का दोष नहीं है, बल्कि हमे अपनी इम्युनिटी को स्ट्रांग बनाने की ज़रूरत है। अगर आप भी मौसम में बदलाव के चलते ऐसी समस्याओं का शिकार होते रहते हैं, तो इसका अर्थ है आपकी इम्युनिटी कमजोर है।

इसीलिए आपको अपने खानपान और रूटीन पर ध्यान देने की जरूरत है। स्ट्रांग इम्युनिटी आपको सर्दी-जुकाम से राहत दिलाने में सहायक होती है और इसके लिए लहसुन बहुत ही कारगर होता है। सर्दियों में रोजाना इसका सेवन करने से आप कई बीमारियों से बच सकते हैं। सर्दियों में रोजाना लहसुन खाने से आपको कई लाभ मिलते हैं। यह शरीर की प्रतिरोधक क्षमता (Immunity) बढ़ाने में सहायक होता है। इसके अलावा लहसुन कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने में भी मदद करता है। इससे आपको हार्ट से जुड़ी बीमारियों की समस्या नहीं होती।

Garlic Benefits : ऐसे करें लहसुन का सेवन

आपको बता दें लहसुन की तासीर गर्म होती है, जो सर्दियों के मौसम में आपके शरीर को गर्म रखता है। इसका सेवन करने से आप ठंड से बच सकते हैं। इसके सेवन का सबसे अच्छा तरीका है कि आप इसे सरसों के तेल में हल्का भूनकर खा लें। पकाने से इसका कड़वापन कम हो जाता है और खाने में दिक्कत नहीं आती। इसमें एंटी-वायरल और एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो कई बीमारियों को दूर रखते हैं। इसके अलावा आप इसकी चटनी बनाकर भी खा सकते हैं।

लहसुन खाने से ये बीमारियां रहती हैं दूर

  • लहसुन के सेवन से हृदय रोग का खतरा कम होता है।
  • लहसुन बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है।
  • लहसुन के सेवन से बढ़ते वजन को कण्ट्रोल करने में भी मदद मिलती है। लहसुन में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट गुण चर्बी कम करने में सहायक होते हैं।
  • फेफड़ों को हेल्दी रखने के लिए भी लहसुन फायदेमंद होता है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *