Breaking
Sat. Jul 6th, 2024
Paneer

वेज खाने वालों की सबसे फेवरेट डिश पनीर (Paneer) होती है, जिसे पूरे देश में हर बड़े ही चाव से खाया जाता है। कुछ जगहों पर पनीर बनाने के लिए लोग नींबू के रस तो कुछ जगहों पर सिरके का इस्तेमाल करते हैं। पनीर सिर्फ स्वादिष्ट ही नहीं होता बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। कुछ लोग पनीर के इतने दीवाने होते हैं कि उन्हें हर रोज पनीर खाने को चाहिए होता है। पनीर में काफी सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं। ऐसे में सवाल उठता है क्या हर रोज पनीर खाया अच्छा होता है?

पनीर (Paneer) में प्रोटीन की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो इसे वेज खाने वालों के लिए एक बेस्ट ऑप्शन बना देता है। आपको 100 ग्राम पनीर से करीब 18 ग्राम प्रोटीन प्राप्त होता है, जो 100 ग्राम चिकन में मिलने वाली प्रोटीन की मात्रा के बराबर है। प्रोटीन हमारे शरीर में ऊतकों, एंजाइमों, हार्मोन और मांसपेशियों का निर्माण और मरम्मत करने में काफी आवश्यक होता है। यह पाचनक्रिया को बेहतर करने में भी सहायक होता है। इसी के साथ पनीर खाने के के बाद आपको काफी देर तक भूख का अहसास नहीं होता, जो आपको ओवरइटिंग से बचता है।

हड्डियों को मजबूत बनता है पनीर (Paneer)

पनीर में भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है, जिससे हड्डियों को मजबूत और स्वस्थ बनाए रखने में मदद मिलती है। कैल्शियम हड्डियों को मजूबत बनाने के साथ-साथ ऑस्टियोपोरोसिस के खतरे को भी कम करता है। इसमें फास्फोरस भी पाया जाता है, जो कैल्शियम के साथ मिलकर हड्डियों को मजबूत और स्वस्थ रखने में सहायक होता है। जिन लोगों को ऑस्टियोपोरोसिस जैसी हड्डियों से संबंधित बीमारी का खतरा है, उनके लिए रोज़ाना पनीर (Paneer) का सेवन अच्छा हो सकता है।

आप एक सीमित मात्रा में रोज़ाना पनीर का सेवन कर सकते हैं। इससे आपको वजन कंट्रोल करने में भी हेल्प होती है। पनीर में कार्बोहाइड्रेट कम और प्रोटीन ज्यादा होता है, जो लंबे समय तक पेट को भरा रख सकता है। प्रोटीन आपके पेट के पाचन क्रिया को ठीक करके फैट को कम करने में सहायक होता है। इससे वजन घटाने में काफी हेल्प होती है। लेकिन अधिक मात्रा में पनीर का सेवन करने से वजन बढ़ सकता है।

इम्युनिटी बढ़ाता है पनीर

पनीर में जिंक पाया जाता है, जो इम्युनिटी मजबूज करने का काम करता है। व्हाइट ब्लड सेल्स के निर्माण में जिंक की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। यह संक्रमण और बीमारियों से लड़ने में आपकी सहायता करता है। रोजाना पनीर का सेवन इम्युनिटी बढ़ाने में सहायक होता है। इसमें विटामिन बी12 भी पाया जाता है, जो लाल रक्त कोशिकाओं और स्वस्थ तंत्रिका तंत्र के लिए आवश्यक है। पनीर में पाया जाने वाला पोटेशियम बीपी को कंट्रोल करने के साथ-साथ दिल को हेल्दी बनाये रखने का काम करता है।

एक्सपर्ट की सलाह के मुताबिक आपको रोज़ाना 100 से 200 ग्राम पनीर से अधिक नहीं खाना चाहिए। फैट से बचने के लिए लो कैलरी या स्किम्ड मिल्क पनीर का सेवन करें। आप इसे अपने डेली लाइफस्टाइल का हिस्सा बना सकते हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *