Breaking
Thu. Sep 19th, 2024
Bollywood

इस साल की शुरुआत बॉलीवुड (Bollywood) के लिए काफी अच्छी रही है। इस साल शाहरुख खान सहित कई बड़े सितारों की फ़िल्में रिलीज़ हुईं। साल की शुरुआत में हमें शाहरुख़ की ‘पठान’ देखने को मिली, जिसने काफी अच्छा प्रदर्शन किया। वहीं इसके बाद कई सितारों की फिल्में आईं, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर तगड़ा कलेक्शन किया और कई रिकॉर्ड भी तोड़े।

आज हम आपको बताने जा रहा हैं साल 2023 में रिलीज होने वाली उन 5 Bollywood फिल्मों के बारे में, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कलेक्शन किया है।

ये हैं Bollywood की 5 हाईएस्ट ग्रोसिंग फिल्म्स

पठान

इस साल की शुरआत में आई शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ (Pathan) ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया। इस फिल्म ने बेहतरीन कलेक्शन किया। 225 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने करीब 1,050.30 करोड़ रूपये की कमाई की।

गदर 2

सनी देओल और अमीषा पटेल की ‘गदर 2’ (Gadar 2) इस साल की सबसे हिट फिल्मों में से एक थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में धमाल मचा दिया था। करीब 60 के बजट में तैयार हुई इस फिल्म ने 691.08 करोड़ का कलेक्शन किया।

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी

इस साल रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ (Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani) को दर्शकों का अच्छा रिस्पांस मिला। लंबे समय के बाद आई करण जौहर की यह फिल्म 160 करोड़ के बजट में बनी थी। इस फिल्म ने टोटल 355.61 करोड़ का कलेक्शन किया।

आदिपुरुष

इस साल प्रभास की फिल्म ‘आदिपुरुष’ भी काफी चर्चा में रही। प्रभास के साथ कृति सेनन भी मुख्य भूमिका में नज़र आईं। 500 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 353 से 450 करोड़ के आसपास का कलेक्शन किया।

जवान

हाल ही में रिलीज़ हुई शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ (Jawan) भी कलेक्शन के मामले किसी से पीछे नहीं है। इस फिल्म में शाहरुख और नयनतारा मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। 300 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने कुल 1146.78 करोड़ का कलेक्शन किया है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *